जेठ की बर्थडे पार्टी में ड्रेस को लेकर ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा, फैंस बोले ये भारतीय संस्कृति पर धब्बा

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने फैशनेबल अंदाज के चलते सुर्खियों में रहती हैं. अब प्रियंका की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उन तस्वीरों में प्रियंका का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है.

प्रियंका की ये तस्वीरें उनके जेठ जो जोनस की बर्थडे पार्टी की हैं. जो जोनस की बर्थडे पार्टी में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहुंचीं।

प्रियंका पार्टी जेठ जो जोनस की बर्थडे पार्टी में ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में पहुंचीं. प्रियंका की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पसंद भी किया गया लेकिन साथ ही कुछ फैंस ने इस ड्रेस को भारतीय संस्कृति पर धब्बा भी कहा, वैसे तो ये कोई नई बात नहीं है जो प्रियंका को अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल होना पड़ा हो, कुछ दिन पहले प्रियंका को ट्रांसपैरंट गाउन वाली तस्वीरों की वजह से काफी ट्रोल होना पड़ा था प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है प्रियंका की हर तस्वीर बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन जाती है

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि प्रियंका जल्द ही एक बार फिर बॉलीवुड में कमबैक करने वाली है। वह सोनाली बोस निर्देशित ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सराफ के साथ नजर आएँगी।